सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार पर दिनदहाड़े हमला, बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 30, 2021

सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार पर दिनदहाड़े हमला, बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

सहरसा (मानवी मीडिया): बिहार में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है वह खतरनाक काम को अंजान देने से पहले भी नहीं कतराते। ताजा मामला सहरसा जिले से सामने आया है जहां आज दिनदहाड़े बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने यामाहा बाइक शोरूम के मालिक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गोलीबारी की घटना में शोरूम मालिक सहित एक कर्मी भी जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों द्वारा दोनों जख्मी को इलाज के लिए गंगजला चौक स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। शोरूम मालिक राजकुमार सिंह के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा जख्मी बैजनाथपुर निवासी अमीर हसन के कमर समीप गोली लगी और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। राजकुमार सिंह बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार हैं। 
राजकुमार सिंह का सहरसा और मधेपुरा में शोरूम है। शनिवार की सुबह करीब दस बजे वे अपने कर्मी सह मैकेनिक हसन के साथ बाइक से मधेपुरा स्थित शोरूम खोलने जा रहा थे। इसी दौरान बैजनाथपुर से आगे कुछ किलोमीटर आगे बढ़ने पर सबैला व तिरी के आसपास पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक किया। ओवरटेक करने के बाद आगे जाकर दुबारा बाइक सवार बदमाशों ने सामने से कई राउंड गोलीबारी किया, जिसमें से एक गोली राजकुमार सिंह और दूसरी गोली आमिर हसन को लगी।

घटना के बाद पहले बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी संजीव कुमार घटनास्थल पहुंचकर छानबीन किया। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना के बाद हडकंप मचा हुआ है। इधर पीड़ित शोरूम मालिक के भाई अनुज कुमार सिंह उर्फ चुन्नु ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

Post Top Ad