बापू के शहादत दिवस पर प्रार्थना की , ज़िन्दाबाद मुर्दाबाद उचित नहीं - यशवंत सिंह - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 30, 2021

बापू के शहादत दिवस पर प्रार्थना की , ज़िन्दाबाद मुर्दाबाद उचित नहीं - यशवंत सिंह


लखनऊ। (मानवी मीडिया )लोकतंत्रसेनानी कल्याण समिति के संरक्षक विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा है कि बापू के शहादत दिवस पर प्रार्थना की जगह ज़िन्दाबाद मुर्दाबाद की राजनीति और बेमतलब का धरना प्रदर्शन बापू का अपमान है। भारत के किसी नागरिक ऐसा काम नहीं करना चाहिए, किसानों को तो किसी कीमत पर नहीं।

शनिवार को चन्द्रशेखर चबूतरा पर सबका साथ - सबका विकास के लिए प्रार्थना, फिर हज़रतगंज स्थित महात्मा गाँधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि गणतन्त्र दिवस का अपमान सम्पूर्ण हिंदुस्तान का अपमान है। इस देश विरोधी घटना के बाद देश के हर नागरिक का दायित्व है कि वह ऐसे देश विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने में  सरकार का सहयोग करे। उन्होंने कहा कि ऐसा करने की जगह धरना जारी रखना, बापू के शहादत दिवस पर भी प्रार्थना की जगह ज़िन्दाबाद मुर्दाबाद की राजनीति करना किसी कीमत पर क्षम्य नहीं है। 

विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि किसानों का नाम जुड़ा है, इसलिए सरकार इस देश विरोधी कृत्य पर भी नरम रुख अपनाए है। आंदोलनकारी इसे सरकार की कमजोरी नहीं समझे। उन्होंने कहा कि इसे लेकर लोगों में आन्दोलन में शामिल लोगों के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है। इस गुस्से में लोग इन लोगों के खिलाफ सड़क पर उतर पड़े तो असहज स्थिति पैदा होगी जो देश हित में नहीं होगा।

प्रार्थना सभा में लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, राजेश सिंह पहलवान, नीरज सिंह गुड्डू, दिवाकर सिंह, संयोग सिंह, राम हृदय राम, संजय गुप्ता, चंचल चौबे, अमित प्रजापति, हरिकेश कनोजिया और पप्पू पाल आदि शामिल थे।

Post Top Ad