कुते-कुतिया की शादी, बारात में 800 लोगों ने खाया खाना, डीजे पर नाचे लोग - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 11, 2021

कुते-कुतिया की शादी, बारात में 800 लोगों ने खाया खाना, डीजे पर नाचे लोग


भोपाल (मानवी मीडिया): मध्य प्रदेश के पुछीकरगुवा गांव में कुत्ते गोलू की कुतिया रश्मि के साथ धूमधाम से शादी कराई गई। शादी में जहां गांव के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और जमकर नाच-गाना भी हुआ। दरअसल, इस गांव के लोग कई दिनों से पानी की कमी से जूझ रहे थे। अपनी परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने कुत्ते और कुतिया की शादी करवाई है। इन गांव वालों का मानना है कि अगर दो मूक जानवरों की शादी करवा दी जाए तो इंद्रदेव खुश हो जाते हैं।

लोगों ने बताया कि रश्मि नाम की कुतिया पुछीकरगवा गांव के मूलचंद नायक की है। उन्होंने उसकी शादी यूपी के बकवा खुर्द निवासी अशोक यादव के कुत्ते गोलू से कराई। इस दौरान शादी के बाद दुल्हन की तरह कुतिया को विदा भी किया गया। 

चर्चा का विषय बनी कुत्ते - कुतिया की शादी ||  

बताया जा रहा है कि निवाड़ी जिले के पुछीकरगुवा गांव में रहने वाले काफी समय से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। अपनी इस दिक्कत को दूर करने के लिए उन्होंने कुत्ते और कुतिया की शादी कराने का फैसला किया। इसके साथ ही भगवान से प्रार्थना की कि ग्राम में खुशहाली रखे और ग्राम में पीने के पानी के मसले से छुटकारा दिलाएं। जानकारी के मुताबिक यहां पीने के पानी के लिए महिलाओं को घंटो लाइन में लगकर पानी भरना पड़ता है।

Post Top Ad