महोबा में 400 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 1, 2021

महोबा में 400 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा


महोबा(मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश के महोबा में कृषि बिलों के विरोध में निषेधाज्ञा तोड़ कर प्रदर्शन करने वाले करीब 400 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर महामारी एक्ट समेत विभिन्न गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।पुलिस उप अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि कांग्रेस ने मंगलवार को कबरई कस्बे में गाय बचाओ किसान बचाओ यात्रा का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को शामिल होना था मगर किन्हीं कारणों से उनके भाग न ले पाने पर यात्रा का नेतृत्व पार्टी महासचिव व बुंदेलखंड प्रभारी राहुल राय एवं पूर्व केंद्रीय मंत्रीप्रदीप जैन आदित्य ने किया था। इस यात्रा में शामिल लगभग 400 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर अराजकता का माहौल पैदा कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस से जमकर अभद्रता की थी। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां भेजकर उन्हें तितर बितर किया था। इस दौरान 90 कांग्रेसियों को हिरासत में भी लिया गया था।

उन्होने बताया कि कांग्रेसियों द्वारा यात्रा के नाम पर किये गए इस उपद्रव को गम्भीरता से लेते हुए सभी 400 प्रदर्शनकारियों पर आईपीसी की धाराओं 147ए 148ए 188ए 269ए 270ए 332ए 353ए तथा 3 महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इनमे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तुलसी दास लोधीए पूर्व मंत्री प्रदीप जैन व महासचिव राहुल राय समेत 90 कांग्रेसी नामजद है जबकि अन्य 300 से अधिक अज्ञात है।

Post Top Ad