फ्रांस के बाद कनाडा में चाकू से हमला, दो लोगों की हत्या     - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 1, 2020

फ्रांस के बाद कनाडा में चाकू से हमला, दो लोगों की हत्या    

टोरंटाे (मानवी मीडिया)- यहां क्यूबेक शहर में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में दो लोगों की माैत हो गई। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक हमलावर ने मध्यकालीन य़ुग के कपड़े पहने हुए थे। यह हमला पार्लियामेंट हिल इलाके में किया गया है। हमलावर 20 साल का युवक है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को पार्लियामेंट हिल इलाके में जाने से बचने को कहा है। पुलिस का कहना है कि हमलावर इस इलाके में कहीं भी छिपा हो सकता है, ऐसे में इस इलाके में जाना खतरनाक साबित हो सकता है। कुछ दिन पहले फ्रांस के नीस शहर में भी एक चर्च में तीन लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया था। इस घटना के कुछ दिन बाद एक फिर इस देश में ग्रीक आर्थोडॉक्स चर्च में पादरी को गोली मारने की घटना सामने आई थी। इस दौरान पादरी पर हमला करके हमलावर भाग निकला। घायल पादरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट में गोली लगने से पादरी की हालत गंभीर बनी हुई है। आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। हमले की सही वजह अभी पता नहीं चल सकी है। हमलावर एक ही बताया जा रहा है।     


Post Top Ad