कानपुर में मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, आरोपी गिरफ्तार   - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 15, 2020

कानपुर में मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, आरोपी गिरफ्तार  

कानपुर (मानवी मीडिया) : उत्तर प्रदेश में कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में लापता बच्ची की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की है जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो जायेगा। पुलिस उप महानिरीक्षक डा प्रितिन्दर सिंह ने रविवार को बताया कि भदरस गांव निवासी छह वर्षीय मासूम को उसके पड़ोस में रहने वाले दो किशोरों ने शनिवार रात टाफी देने के बहाने अगवा कर लिया था। आरोपी उसे गांव से बाहर ले गये और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध जताने पर उन्होने गमछे से बच्ची के दोनो हाथ बांध दिये और गला दबा कर हत्या कर दी। उन्होने कहा कि मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है जिसकी रिपोर्ट से दुष्कर्म किये जाने के बारे मेें कुछ कहा जा सकेगा। इस सिलसिले में पुलिस ने अंकुर कुरील और वीरेन्द्र कुरील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं कुछ और लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। डा सिंह ने कहा कि घटना की तहकीकात की जा रही है और इस बारे में यदि किसी अन्य की संलिप्तता उजागर होती है तो उसे बख्शा नहीं जायेगा। आरोपियों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि भदरस गांव से देर रात से लापता 6 साल की बच्ची का शव रविवार को काली मंदिर के पास खेतों में मिला था। पुलिस की डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम नेे भी पहुंंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा इस जघन्य अपराध में जो लोग भी शामिल हैं ,उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। 


Post Top Ad