अगले ५ वर्षों में १०० स्टार्ट उप इनक्यूबेटर स्थापित का लक्ष्य - अपर मुख्य सचिव, आई टी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 27, 2020

अगले ५ वर्षों में १०० स्टार्ट उप इनक्यूबेटर स्थापित का लक्ष्य - अपर मुख्य सचिव, आई टी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स

लखन(मानवी मीडिया) सी आई आई द्वारा आयोजित इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी पर वर्चुअल सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए

आलोक कुमार, अपर मुख्य सचिव, आई टी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया की MSME सेक्टर के विकास से रोज़गार सृजन को बढ़ावा मिलेगा | उन्होंने बताया की मौजूदा समय में प्रदेश में ३८०० स्टार्ट-उप्स एवं १६ इन्क्यूबेटर्स पंजीकृत है | प्रदेश में स्टार्ट उप इकोसिस्टम को मज़बूत करने के लिए अगले पांच वर्षो में १०० इन्क्यूबेटर्स की स्थापना की जाएगी | प्रदेश में नयी स्टार्ट उप नीति को और समावेशी बनाने के उद्देश्य से न सिर्फ आई टी बल्कि और भी अन्य सभी क्षेत्रों को इस नीति में समायोजित किया गया है | और साथ ही साथ स्टार्ट उप्स को आर्थिक मदद देने हेतु १५० करोड़ की निधि का प्रावधान किया गया है | इस नीति की मौद्रिक क्रियान्वन के लिए सिडबी को नियुक्त किया गया है | मौजूदा समय में लखनऊ, प्रयागराज, गौतम बुद्ध नगर के साथ साथ बरैली तथा झाँसी  में भी आई टी पार्क की स्थापना हेतु चिन्हित किया गया है | नॉएडा में कृतिम बुद्धिमता पर एक सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस को स्थापित करने हेतु प्रयास प्रारम्भ किये जाचुके है | इसी के साथ प्रदेश में डेटा केंद्रों की स्थापना हेतु भी प्रयास किये जारहे है |


नेहा प्रकाश, विशेष सचिव, आई टी & इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट, उत्तर प्रदेश सरकार
 ने कहा की आई टी स्टार्ट उप्स प्रदेश के स्टार्ट उप नेटवर्क का आंतरिक हिस्सा है | इस महामारी ने स्टार्ट उप्स के लिए विशेष अवसरों का सृजन किया है | उत्तर प्रदेश सरकार की नवीन स्टार्ट उप पालिसी २०२० के तहत युवा प्रदेश में विभिन्न प्रकार के स्टार्ट उप लगा सकते है| साथ ही साथ रोज़गार सृजन के अवसर भी उत्पन्न करसकते है |
नीरज गुप्ता, सचिव, सी आई आई कानपूर जोनल कौंसिल
 ने कहा की प्रदेश में योग्य मानव संसाधन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है जिसके कारन उत्तर प्रदेश एक आई टी हब बनने की दिशा में अग्रसर है | उन्होंने कहा की प्रदेश में आई टी अगले ५ वर्षों में १०० स्टार्ट उप इनक्यूबेटर स्थापित का लक्ष्य - अपर मुख्य सचिव, आई टी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स का मन्ना है की कोविद के प्रभाव के चलते लोगो ने अपनी रोज़मर्रा के कार्यो में टेक्नोलॉजी को सहज रूप से अपनाया है | उन्होंने बताया की स्वस्थ्य क्षेत्र एवं सरकारी सेवाओं में टेक्नोलॉजी का उपयुक्त प्रयोग उनकी कार्यशाला को और सहज बना सकता है, ख़ास कर मौजूद परिस्थिति में |

इस सम्मलेन में आई टी से सम्बंधित उद्योगपतियों तथा विभिन्न स्टार्ट-उप्स के प्रतिनिधियों ने भाग ले भविष्य की दिशा-दशा पर चर्चा-परिचर्चा की |

Post Top Ad