पुआल जलाने वाले किसान होंगे सरकारी योजनाओं से वंचित.   - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 31, 2020

पुआल जलाने वाले किसान होंगे सरकारी योजनाओं से वंचित.  

.प्रयागराज (मानवी मीडिया): पुआल जलाने वाले किसानों के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार ने कड़ा रूख अपनाते हुए दो बार से अधिक पुआल जलाते पकड़े जाने पर मिल रही सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जाएगा।जिला कृषि अधिकारी अश्वनि सिंह ने शनिवार को बताया कि पुआल जलाते पकड़े जाने वाले किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दो बार से अधिक पुआल जलाते पकड़े जाने पर किसान सम्मान निधि योजना समेत किसी भी प्रकार के लाभ लेने से भी वंचित होंगे। जिले में अभी तक पुआल जलाने वाले पांच किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है।सिंह ने बताया कि दिल्ली स्थित रेमोट सेंसिंग केन्द्र से पुआल जलाने वाले किसानों के ऊपर निगरानी की जा रही है। कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी किसानों को पुआल नहीं जलाने के लिए जाकरूक कर रहे हैं। उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने पुआल जलाने पर रोक लगाई है। इसके बावजूद किसान खेत में पुआल जला रहे हैं।


Post Top Ad