खुशखबरी: अब रोजाना 15 हजार श्रद्धालु कर सकेंगे मां वैष्‍णो देवी के दर्शन     - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 30, 2020

खुशखबरी: अब रोजाना 15 हजार श्रद्धालु कर सकेंगे मां वैष्‍णो देवी के दर्शन    

जम्‍मू (मानवी मीडिया): माता वैष्णोदेवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर से दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अब 7 हजार से बढ़ाकर 15 हजार कर दी गई है। यह घोषणा जम्‍मू कश्‍मीर प्रशासन ने की है। इससे पहले नवरात्र के नौ दिनों में 39 हजार से अधिक श्रद्धालुओ ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए।  बता दें, कोरोना संक्रमण के कारण वैष्‍णो देवी सहित तमाम धार्मिक स्‍थलों पर यात्रा रोक दी गई थी। बाद में सीमित संख्‍या में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए यात्रा की अनुमति दी गई थी। बाद में धीरे-धीरे यह संख्‍या बढ़ाई गई, जिसे अब एक बार फिर बढ़ाया गया है। कोरोना संक्रमण के कारण यहां कई तरह के विशेष प्रावधान किए गए हैं। दूसरे राज्‍यों से आने वाले यात्रियों के लिए टेस्‍ट अनिवार्य किया गया है। इससे पहले जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने भक्‍तों के लिए 'माता वैष्‍णो देवी' मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्‍च किया था, जिसके जरिये श्रद्धालु लाइव दर्शन और प्रार्थना कर सकते हैं।


इस पर ट्रांसपोर्ट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्‍ध है। भक्‍तों को उनके घर तक स्पीड पोस्ट के जरिये प्रसाद पहुंचाने के लिए  माता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने डाक विभाग के साथ एक समझौता भी किया है।   श्रद्धालुओं के लिए बोर्ड ने किए कई इंतजाम माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्राइन बोर्ड ने कई तरह के इंतजाम किए। बोर्ड ने पहले ही यहां पहले ही 24 घंटे पानी और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कर रखी है। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए यहां जगह-जगह सैनिटाइजर के इंतजाम भी किए गए हैं।  


Post Top Ad