जेम्स बॉन्ड  का किरदार निभा चुके मशहूर एक्टर सीन कॉनेरी का 90 वर्ष की उम्र में निधन       - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 31, 2020

जेम्स बॉन्ड  का किरदार निभा चुके मशहूर एक्टर सीन कॉनेरी का 90 वर्ष की उम्र में निधन      

लंदन (मानवी मीडिया): जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा चुके महान एक्टर सर सीन कॉनेरी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने यह दुखद जानकारी दी है। स्कॉटिश अभिनेता ने सात फिल्मों में जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया था। स्कॉटिश मूल के एक्टर सीन को आस्कर, बाफ्टा और तीन गोल्डन ग्लोब सहित कई पुरस्कार मिले थे। सीन कॉनेरी को जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए सबसे अधिक जाना जाता था, जो कि बड़े पर्दे पर भूमिका लाने वाले पहले एक्टर थे। सूत्रों ने बताया कि वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह बहामास में रह रहे थे। रात में नींद में ही उनकी मौत हो गई। अगस्त में ही उन्होंने अपना 90 वां जन्मदिन मनाया था।


उन्होंने अपने अभिनय करियर ने दशकों तक दर्शकों पर अपनी छाप कायम रखी और उन्हें मिले कई प्रसिद्ध पुरस्कारों में ऑस्कर, दो बाफ्टा पुरस्कार और तीन गोल्डन ग्लोब पुरस्कार शामिल हैं। सर सीन की अन्य फिल्मों में द हंट फॉर रेड अक्टूबर, इंडियाना जोन्स एंड द लास्ट क्रूसेड और द रॉक शामिल थे। सर सीन को द अनटचेबल्स के लिए पहली बार 1988 में ऑस्कर मिला था। इस फिल्म में उन्होंने आयरिश पुलिस की भूमिका निभाई थी।  सर सीन कॉनेरी को 1956 में बीबीसी प्रोडक्शन की फिल्म में काम मिला था। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सीन कॉनरी ने ऐक्ट्रेस डीयेन क्लाइंटो से शादी की थी। इसके बाद 1976 में उनका तलाक हो गया था। सीन कॉनरी ने इसके बाद दूसरी शादी की थी।इन फिल्मों में बने थे 007डॉक्टर नो फ्रॉम रशिया विथ लव गोल्डफिंगर थंडरबॉल यू ओनली लिव ट्वाइस डायमंड्स आर फॉरेवर   ।


Post Top Ad