दिल्ली-NCR से मानसून हुआ विदा, जानें- कब ठंड देगी दस्तक - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 1, 2020

दिल्ली-NCR से मानसून हुआ विदा, जानें- कब ठंड देगी दस्तक








भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि सितंबर की तरह ही शुष्क मौसम का दौर अक्टूबर में भी जारी रहेगा। 15 अक्टूबर तक उत्तर-पश्चिमी हवा चलेगी। 5 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव आएगा।



















नई दिल्ली (मानवी मीडिया) आखिरकार बुधवार को दिल्ली-एनसीआर से मानसून विदा हो गया और इसी के साथ लोगों को ठंड का इंतजार भी शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि आगामी एक पखवाड़े के दौरान दिल्ली-एनसीआर में ठंड दस्तक दे देगी और सुबह-शाम लोगों को ठंड महसूस भी होने लगेगी। वहीं, इस बार मानसून की विदाई बेहद निराशाजनक रही। पिछले एक महीने से दिल्ली-एनसीआर में बिना झमाझम बारिश के ही इस बार मानसून विदा हुआ। दरअसल, जून के अंतिम सप्ताह में समय से 2 दिन पहले ही दस्तक देने वाले मानसून ने इस साल सितंबर में लोगों को बेहद निराश किया। मानसून आने के बाद जुलाई और अगस्त में 6-7 दिन ही दिल्ली-एनसीआर में दिली को सुकून देने वाली बारिश हुई। इस वर्ष बारिश सामान्य से 11 फीसद कम दर्ज की गई है। वहीं, सितंबर में सबसे कम बारिश का 16 साल का रिकॉर्ड टूटा है।  


मौसम विभाग का अनुमान है कि सितंबर की तरह ही शुष्क मौसम का दौर अक्टूबर में भी जारी रहेगा। 15 अक्टूबर तक उत्तर-पश्चिमी हवा चलेगी। ऐसे में 5 अक्टूबर के बाद सुबह और शाम के तापमान में गिरावट होगी और तब लोग सर्दी को महसूस करने लगेंगे। 









भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  के मुताबिक, इस साल मानसून के दौरान सितंबर में सामान्य से 80 फीसद कम बारिश दर्ज की गई। सितंबर महीने में कम बारिश का पिछले 16 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। बता दें कि इस साल मानसून के दौरान सितंबर में सफदरजंग स्टेशन पर महज 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इससे पहले वर्ष 2004 में 3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई थी।


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव की मानें तो मानसून ट्रफ इस बार दिल्ली-एनसीआर से होकर गुजरा ही नहीं। इस बार मानसून ट्रफ उत्तर पश्चिम राजस्थान के पास ही केंद्रित रहा या फिर गुजरात के आसपास। यही वजह रही कि गुजरात में तो जमकर बारिश हुई, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में उस तरह की बारिश नहीं हुई। 












Post Top Ad