प्रदेश के सभी जनपदों में 01 अक्टूबर से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 29, 2020

प्रदेश के सभी जनपदों में 01 अक्टूबर से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

जे0ई0, ए0ई0एस0 तथा अन्य संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए चलेगा अभियान


लखनऊ(मानवी मीडिया) प्रदेश में 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2020 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। ये जानकारी देते हुए निदेशक संचारी रोग विभाग डा0 राजेन्द्र कुमार ने अवगत कराया है कि इस बार सभी 75 जनपदांें में दस्तक अभियान के साथ पूरे प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा।
उन्होंने जानकारी दी कि इस अभियान हेतु अन्य विभागों के सहयोग से जन जागरूकता अभियान, रोगियों की उपचार व्यवस्था, संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के रोगियों की निगरानी एवं सर्विलांस जैसी गतिविधियां की जायेगीं। उन्होंने बताया है कि अभियान में ग्राम्य एवं नगर विकास विभाग  द्वारा समन्वय रखते हुए नियंत्रण की गतिविधियों में सहयोग किया जायेगा। इसके अलावा व्यापक प्रचार-प्रसार द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
निदेशक संचारी रोग ने बताया कि इस अभियान से जुड़े दस्तक अभियान में  आशा, ए0एन0एम0 एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियाँ अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर परिवार के समस्त सदस्यों को ए0ई0एस0, जे0ई0 रोग विषाणु जनित रोगों तथा कोविड-19 एवं अन्य संक्रामक रोगों से बचाव एवं उपचार की जानकारी देंगी।


Post Top Ad