पहाड़गंज के होटल में युवती के साथ दुष्कर्म, लेडी हार्डिंग अस्पताल का कर्मचारी गिरफ्तार*   - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 29, 2020

पहाड़गंज के होटल में युवती के साथ दुष्कर्म, लेडी हार्डिंग अस्पताल का कर्मचारी गिरफ्तार*  

नई दिल्ली (मानवी मीडिया) दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक होटल में युवती से दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार किया गया। आरोप है कि लेडी हार्डिंग अस्पताल में इलाज कराने आई 22 साल की युवती को अस्पताल का ही कर्मचारी मदद के बहाने होटल ले गया, वहां उसने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।  आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अस्पताल में सफाई कर्मचारी है और फिलहाल कोविड की वजह से कम स्टाफ होने के कारण काउंटर पर पर्ची बनाने का काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता शालू (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मयूर विहार के कोंडली में रहती है। कुछ माह से शालू इलाज के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल आ रही थी। यहां उसकी पहचान कर्मचारी राजकुमार से हुई। पर्ची बनवाने और डॉक्टर को दिखवाने में राजकुमार ने उसकी कई बार मदद की थी। आरोप है कि शनिवार को भी शालू अस्पताल आई थी, लेकिन राजकुमार ने डॉक्टर के न होने पर उसे पहाड़गंज चलने के लिए कहा। वह बाइक से पीड़िता को होटल ग्रांड शांति पैलेस ले गया। वहां पीड़िता से दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार किया। घटना के बाद राजकुमार उसे होटल के बाहर छोड़कर फरार हो गया।  शालू ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर उसका मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को आरोपी को पहाड़गंज की चूना मंडी स्थित उसके घर से दबोच लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Post Top Ad