नए चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने संभाला कार्यभार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 1, 2020

नए चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने संभाला कार्यभार


मंगलवार 01 सितंबर 2020 | नई दिल्ली (मानवी मीडिया)- नए चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। पूर्व वित्त सचिव कुमार को अशोक लवासा के स्थान पर नया चुनाव आयुक्त बनाया गया है। गौरतलब है कि लवासा ने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था और वह मनीला में एशियाई विकास बैंक के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। कुमार 1984 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं और बिहार तथा झारखंड के अलावा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में शीर्ष पदों पर काम कर चुके हैं। श्री कुमार लोक उद्यम नियुक्ति बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह वित्त सचिव के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। फरवरी 19 फरवरी 1960 को जन्मे कुमार वित्त मंत्रालय के अलावा मानव संसाधन विकास मंत्रालय, वन मंत्रालय तथा बैंकिंग क्षेत्र में उच्च पदों पर कार्यरत रहे हैं। इस तरह उन्होंने 36 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी हैं। वह संगीत में भी गहरी रुचि रखते हैं। 


Post Top Ad