अक्टूबर में त्योहारों के कारण 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट       - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 29, 2020

अक्टूबर में त्योहारों के कारण 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट      

नई दिल्ली (मानवी मीडिया): नया अक्टूबर का महीना शुरू होने जा रहा है। महीने की शुरुआत से पहले ही आप अपने बैंकिंग से जुड़े सारू काम को लिस्ट बना लें क्योंकि त्योहारों का सीजन शुरू होने जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक अक्टूबर 2020 में कुछ दिनों बैंकिंग परिचालन बंद रहेगा। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि बैंक की छुट्टियां विभिन्न राज्यों में अलग-अलग होती हैं और सभी बैंकिंग कंपनियों इस पर ध्यान नहीं देती हैं। बैंकिंग छुट्टियां विशिष्ट राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में विशिष्ट अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करती हैं। दुर्गा पूजा 10 दिनों की होती है। कई राज्यों में लंबी छुट्टियां होती है। इसलिए छुट्टियों का पता लगाकर बैंक जाएं।बैंक में आ रही लंबी छुट्टियां! नवंबर महीने की शुरुआत में 5 दिन तक रह सकते  हैं बंद- अक्टूबर में बैंक छुट्टियों की लिस्ट 02 अक्टूबर, शुक्रवार (महात्मा गांधी जयंती) 04 अक्टूबर, रविवार  (वीक ऑफ) 08 अक्टूबर, गुरुवार  (चेल्लुम, रिजनल होलिडे) 10 अक्टूबर, शनिवार (सेंकेंड सटरडे) 11 अक्टूबर, रविवार  (वीक ऑफ) 17 अक्टूबर, शनिवार (असम में कटि बिहू) 18 अक्टूबर, रविवार (वीक ऑफ) 23 अक्टूबर, शुक्रवार (महासप्तमी, रिजनल होलिडे) 24 अक्टूबर, शनिवार (महाअष्टमी, रिजनल होलिडे)  25 अक्टूबर, रविवार  (वीक ऑफ) 26 अक्टूबर, सोमवार (विजयादशमी (दुर्गा पूजा)) 29 अक्टूबर, गुरुवार  (मिलाद-ए-शरीफ, रिजनल होलिडे)  30 अक्टूबर शुक्रवार (ईद-ए-मिलाद) 31 अक्टूबर शनिवार (महर्षि वाल्मीकि, सरदार पटेल जयंती, रिजनल होलिडे)बड़ी खबर! जून महीने में इतने दिन रहेंगी बैंकों में छुट्टियां, यहां देखें  RBI की ओर से जारी लिस्ट |  जानकारी के लिए आपको बता दें कि रिजनल छुट्टियों को विभिन्न राज्य द्वारा घोषित छुट्टियों के अनुसार मनाया जाएगा, हालांकि गजेटेड छुट्टियों में पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं।


Post Top Ad