आगरा में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर; सेना से मांगी जा रही है मदद | आगरा (मानवी मीडिया): आगरा के सिकंदरा में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग लग गई है। आग इतनी भयानक है कि कई फीट ऊँची लपटें उठ रही हैं। पूरे इलाके में काला धुआं छा गया है। दूर-दराज इलाकों में भी आग का धुआं देखा जा रहा है। आग को बुझाने का प्रयास जारी है। फैक्ट्री में लगी इस भीषण आग के बाद आस पास रहने वाले लोग दहशत में आ गए और घरों से निकलकर इधर उतर भागने लगे। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।मौके पर दमकल की गाड़ी प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कैमिकल फैक्ट्री में आज दोपहर में अचानक से आग लगी और जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पहुंचती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों के साथ पूरा इलाका काले धुएं से भर गया। आग की वजह से ट्रैफिक भी हाइवे पर रूक गया। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस प्रशासन ने आस पास के जिलों के प्रशासन के अलावा सेना भी आग बुझाने में मदद मांगी है। (वीडियो साभार: ANI)सोमवार दोपहर तकरीबन दो बजे आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आसपास आग फैलने की आशंका से लोगों को घरों से निकाला गया। आठ दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि स्थिति को देखते हुए आसपास के घरों को खाली कराया जा रहा है। फायर टेंडर मंगाए गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जिस फैक्ट्री में आग लगी है वह पा के पूर्व महानगर अध्यक्ष रहे राजेन्द्र शर्मा की है। इस फैक्ट्री में जूते के सोल और उन्हें चिपकाने का कैमिकल बनता है। - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 9, 2020

आगरा में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर; सेना से मांगी जा रही है मदद | आगरा (मानवी मीडिया): आगरा के सिकंदरा में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग लग गई है। आग इतनी भयानक है कि कई फीट ऊँची लपटें उठ रही हैं। पूरे इलाके में काला धुआं छा गया है। दूर-दराज इलाकों में भी आग का धुआं देखा जा रहा है। आग को बुझाने का प्रयास जारी है। फैक्ट्री में लगी इस भीषण आग के बाद आस पास रहने वाले लोग दहशत में आ गए और घरों से निकलकर इधर उतर भागने लगे। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।मौके पर दमकल की गाड़ी प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कैमिकल फैक्ट्री में आज दोपहर में अचानक से आग लगी और जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पहुंचती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों के साथ पूरा इलाका काले धुएं से भर गया। आग की वजह से ट्रैफिक भी हाइवे पर रूक गया। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस प्रशासन ने आस पास के जिलों के प्रशासन के अलावा सेना भी आग बुझाने में मदद मांगी है। (वीडियो साभार: ANI)सोमवार दोपहर तकरीबन दो बजे आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आसपास आग फैलने की आशंका से लोगों को घरों से निकाला गया। आठ दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि स्थिति को देखते हुए आसपास के घरों को खाली कराया जा रहा है। फायर टेंडर मंगाए गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जिस फैक्ट्री में आग लगी है वह पा के पूर्व महानगर अध्यक्ष रहे राजेन्द्र शर्मा की है। इस फैक्ट्री में जूते के सोल और उन्हें चिपकाने का कैमिकल बनता है।


Post Top Ad