इस कंपनी का सराहनीय फैसला, बढ़ाने जा रही है कर्मचारियों की सैलरी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 15, 2020

इस कंपनी का सराहनीय फैसला, बढ़ाने जा रही है कर्मचारियों की सैलरी




  • बिज़नेस शुक्रवार 15 मई, 2020 |नई दिल्ली कोरोना महामारी में पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। असंख्य लोगों की नौकरियों जा चुकी हैं। बड़ी संख्या में कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है या फिर सैलरी घटा दी है। वहीं कइयों ने सैलरी देने से ही हाथ खड़े कर दिए हैं। इन सबके बीच देश की एक कंपनी ऐसी भी है जो अपने कर्मचारियों का वेतन काटने के बजाय बढ़ाने जा रही है।जी हां, हम बात कर रहे हैं पेंट बनाने वाली जानी-मानी कंपनी एशियन पेंट्स की, जो जल्द ही कर्मचारियों को इंक्रीमेंट का तोहफा देने जा रही है। ऐसा उसने उनके मनोबल को ऊंचा बनाए रखने के उद्देश्य से फैसला लिया है। कंपनी केंद्र और राज्य के कोविड-19 फंड में 35 करोड़ रुपये डोनेट भी कर चुकी है। इसके अलावा देश की कोरोना से जंग में कंपनी अपना सहयोग दे रही है।कोरोना संकट के बीच कंपनी ने छंटनी और वेतन में कटौती के बजाए कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने का फैसला लिया है। कंपनी का मानना है कि इससे उनका मनोबल ऊंचा बना रहेगा। कंपनी ने बिक्री चैनल की मदद करने का भी फैसला किया है। बिक्री चैनल के ठेकेदारों के खातों में कंपनी 40 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर चुकी है।कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित शिंगले कहते हैं कि हमें सच्चे नेतृत्व का आदर्श उदाहरण पेश करना है। हमें ये भी साबित करना है कि बतौर संस्था के हम अपने हितधारकों का ख्याल रखते हैं। मैं बोर्ड को इस तरह की पहल के बारे में बराबर अवगत कराता रहता हूं। बोर्ड सदस्यों की तरफ से कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी की सहमति मिल गई है।उनका कहना है कि कोरोना संकट का समय हर एक कर्मचारी से जुड़ने का सुनहरा मौका है। अनिश्चित बाजार में कर्मचारियों की चिंताओं को दूर करना हमारी प्राथमिकता है। हम कर्मचारियों को रखो और निकालो के सिद्धांत पर काम नहीं करते बल्कि हम कर्मचारियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि संकट की इस घड़ी में हम सभी साथ हैं।सैनेटाइजर भी बाजार में उताराकंपनी कोरोना की जंग में राष्ट्र की मदद करने के लिए सैनेटाइजर भी बना रही है। सैनेटाइजर बनाने के लिए पहल करने का विचार रसायन मंत्रालय के संकेत के बाद आया, जिसके बाद कई तरह के सैनेटाइजर विरोप्रोटेक्ट ब्रांड नाम से बाजार में कंपनी ने उतारा है।




Post Top Ad