कोरोना वायरस के कारण शाही परिवार में पहली मौत, स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा ने तोड़ा दम - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 29, 2020

कोरोना वायरस के कारण शाही परिवार में पहली मौत, स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा ने तोड़ा दम




  • मुख्य समाचार

  • अंतर्राष्ट्रीय रविवार 29 मार्च 2020 |मैड्रिड कोरोना वायरस के कारण स्‍पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा का निधन हो गया है। नके भाई और ड्यूक ऑफ अरेंज्यूज़ प्रिंस सिक्सटो एनरिक डी बोरबोन ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर इस बात की जानकारी दी। मारिया दुनिया में शाही परिवार की पहली सदस्‍य हैं जिनकी इस महामारी से मौत हो गई है। 86 साल की राजकुमारी मारिया स्‍पेन के राजा फेलिपे छठें की चचेरी बहन थीं। राजकुमार सिक्‍टो ने बताया कि राजकुमारी मारिया का फ्रांस की राजधानी पेरिस में निधन हुआ। राजकुमारी मारिया का निधन ऐसे समय पर हुआ है जब स्‍पेन के राजा फेलिपे की कोरोना जांच की गई है। इस जांच में वह निगेटिव पाए गए हैं। 28 जुलाई 1933 को जन्‍मी राजकुमारी मारिया ने फ्रांस में पढ़ाई की थी ओर पेरिस के विश्‍वविद्यालय में प्रफेसर बनी थीं।राजकुमारी मारिया मैड्र‍िड के एक विश्‍वविद्यालय में भी पढ़ाती थीं। वह अपने आजाद विचारों के लिए जानी जाती थीं। उन्‍हें 'रेड प्र‍िंसेस' के नाम से भी बुलाया जाता था। शुक्रवार को मैड्रिड में उनका अंतिम संस्‍कार किया गया। वहीं ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्‍स भी कोरोना से पीड़‍ित हैं। राजकुमार चार्ल्‍स इन क्‍वारंटाइन में चल रहे हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जोहान्‍सन भी कोरोना से पीड़‍ित हैं।




Post Top Ad