मुख्यमंत्री योगी के समक्ष राज्य सरकार के प्रस्तावित अत्याधुनिक  और अपडेटेड पोर्टल 'up.mygov.in' का प्रस्तुतीकरण  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 27, 2020

मुख्यमंत्री योगी के समक्ष राज्य सरकार के प्रस्तावित अत्याधुनिक  और अपडेटेड पोर्टल 'up.mygov.in' का प्रस्तुतीकरण 

बृहस्पतिवार 27 फरवरी 2020           उत्तर प्रदेशसरकार के विभिन्न विभागों की जनहित की योजनाओं, 

कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति तथा अन्य आवश्यक विभागीय 

जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध करायी जाएगी

प्रस्तावित पोर्टल पर सोशल मीडिया के उपयोग से 

जनता के साथ संवाद भी स्थापित किया जाएगा

पोर्टल की माॅनीटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जाएगी

 मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित पोर्टल के कार्यशील होने पर

इस पर सभी विभागों की सूचनाएं अपलोड करने तथा 

उन्हें लगातार अपडेट करने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष आज उनके सरकारी आवास पर राज्य सरकार के प्रस्तावित अत्याधुनिक और अपडेटेड पोर्टल 'up.mygov.inका प्रस्तुतीकरण किया गया। 

प्रस्तुतीकरण के दौरान अपर मुख्य सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने अवगत कराया कि प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा जनहित की योजनाओं, कार्यक्रमों इत्यादि की अद्यतन प्रगति तथा विभागों से सम्बन्धित अन्य आवश्यक जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध करायी जाएगी। जनता से सम्बन्धित अन्य आवश्यक सूचनाएं भी इस पोर्टल पर उपलब्ध करायी जाएंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार के लिए वर्तमान में संचालित पोर्टल एक लिंकिंग पोर्टल है, जिसे अब अपडेट करने की आवश्यकता है। प्रस्तावित नये पोर्टल पर सोशल मीडिया के उपयोग से जनता के साथ संवाद भी स्थापित किया जाएगा। पोर्टल की माॅनीटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय के उच्चाधिकारियों द्वारा की जाएगी। इस अत्याधुनिक पोर्टल का निर्माण और संचालन सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग करेगा।

प्रस्तुतीकरण के उपरान्त मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रस्तावित पोर्टल के निर्मित और कार्यशील होने के उपरान्त इस पर सभी विभागों से सूचनाएं संकलित कर अपलोड की जाएं तथा उन्हें लगातार अपडेट किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को सूचनाएं संकलित कर उन्हें पोर्टल पर अपडेट कराने के लिए अपने यहां नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि पोर्टल पर अपलोडेड सभी सूचनाएं लगातार अपडेट की जाएं।

प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, प्रमुख सचिव आई0टी0 और इलेक्ट्राॅनिक्स श्री आलोक कुमार, सूचना निदेशक श्री शिशिर, केन्द्र सरकार द्वारा संचालित ‘माई गव’ पोर्टल के सी0ई0ओ0 श्री अभिषेक सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Post Top Ad