मनोज तिवारी का ट्वीट, AAP पार्षद ताहिर के आका को भी मिले सजा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 28, 2020

मनोज तिवारी का ट्वीट, AAP पार्षद ताहिर के आका को भी मिले सजा



शुक्रवार 28 फरवरी, 2020 |नई दिल्ली इंटेलिजेंस ब्यूरो में तैनात कांस्टेबल अंकित शर्मा की क्रूर हत्या के बाद इसमें AAP पार्षद ताहिर हुसैन पर मामला दर्ज होने के बाद राजनीति भी गरमा गई है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट कर इशारों-इशारों में पूरी AAP पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया है- 'दुगुनी सजा मतलब अब ताहिर के साथ-साथ उसके आका को भी सजा मिलनी चाहिए कड़ी से कड़ी। निर्धारित समय सीमा में इस केस के आरोपियों और साजिशकर्ताओं को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 400 बार चाकू से गोदना एक IB अफसर को, धार्मिक असहिष्णुता ने आप को कितना गिरा दिया। वहीं, पूर्वी दिल्ली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर उत्तर-पूर्वी जिले में सुरक्षा और बढ़ा दी है।वहीं दूसरी तरफ अंकित शर्मा की हत्या में AAP पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। इस बीच हिंसा में जान गंवाने वालों की संख्या 37 पहुंच सकती है। इसमें इजाफा होने की बात कही जा रही है और अब भी 150 से अधिक घायल विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।भड़काऊ पोस्ट न डालने की अपीलबवाल की आशंका के चलते शुक्रवार मुस्लिम बहुल इलाकों में दोपहर में जुमे की नमाज से पहले ही मस्जिदों के आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कर्फ्यू वाले इलाके नूर ए इलाही, मोहनपुरी में गलियों में जाकर पैदल मार्च किया। भजनपुरा थानाध्यक्ष राम स्वरूप मीणा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट न डालें।


Post Top Ad