ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, मार्च में तीन दिन लगातार होने वाली बैंक कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 29, 2020

ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, मार्च में तीन दिन लगातार होने वाली बैंक कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित




  • बिज़नेस शनिवार299 फरवरी 2020 |मुंबई बैंक राहत की खबर है। होली के बाद सभी सरकारी बैंकों में होने वाली प्रस्तावित हड़ताल को रदद् कर दिया गया है। आज बैंक प्रबंधन की शीर्ष संस्था इंडियन बैंक एसोसिएशन और बैंक कर्मियों की शीर्ष संस्था यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बीच वार्ता के दौरान हड़ताल रदद् पर समझौता हुआ। अब बैंकों में सामूहिक हड़ताल नहीं होगी। इस संबंध में ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर बताया कि आईबीए और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बीच वेतनमान को लेकर समझौता हुआ।शनिवार को वेतन पुनरीक्षण को लेकर सकारात्मक वार्ता हुई। इसके तहत 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि के अतिरिक्तविशेष भत्ते के मूल वेतन में जोडऩे हेतु छोटी कमेटी के गठन का निर्णय  लिया गया। साथ ही परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेन्टिव दिए जाने पर भी सहमति बनी। उन्होंने बताया कि इस सकारात्मक वार्ता के परिपेक्ष्य में  11, 12 और 13 मार्च को होने वाली बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि बैंक कर्मचारियों की एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर होली के बाद हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी।




Post Top Ad