डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रियंका को बताया ट्विटर वाड्रा, बोले- धारा 144 का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 29, 2019

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रियंका को बताया ट्विटर वाड्रा, बोले- धारा 144 का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई



  • 05:03 pm रविवार 29 दिसंबर, 2019 वाराणसी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को ट्विटर वाड्रा बताया और कहा कि वो पुलिस पर बदसलूकी का झूठा आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि प्रियंका झूठ बोलने की मशीन है। यह उनका ड्रामा है। राजधानी का माहौल खराब करना भी कांग्रेस की चाल थी पर यह सफल नहीं हो पाई। प्रियंका गांधी के धारा 144 का उल्लंघन किए जाने पर कहा कि जो भी गलत करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कोई भी हो।मौर्या नगर विधानसभा क्षेत्र के अकोढी गांव में कर्णावती नदी पर 7 करोड़ 50 लाख रुपये से बनने वाले पुल का शिलान्यास के अवसर पर आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है। यह कई बार साबित भी हो चुका है। वर्तमान में नागरिकता कानून पर मुस्लिम समुदाय को झूठ बोल कर भड़का रही है। पर धीरे धीरे मुसलमानों को समझ आने लगा है। अब उन्हें समझ में आ गया है कि सीएए नागरिकता देने के लिए है न कि किसी की भी नागरिकता छीनने के लिए।शनिवार को लखनऊ में कांग्रेस के स्थापना दिवस पर प्रियंका वाड्रा के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी पर उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस का ड्रामा बताते हुए कहा कि कांग्रेस का हर कार्यक्रम फेल हो रहा है। वह इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने में लगी है। पर वह सफल नहीं होने वाला है। कांग्रेस ने अफवाह फैला कर आग लगवाया पुलिस पर पथराव भी करवा दिया। राष्ट्रीय सम्पत्ति को नुकसान करने वाले को भरपाई करनी ही होगी। अब एन पीआर पर अफवाह फैलाया जा रहा है। विपक्षियों की दुकान बंद हो गयी है।



Post Top Ad