महाराष्ट्र: पुल से नदी में गिरी तेज रफ्तार पिकअप वैन, सात लोगों की मौत, 20 घायल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 30, 2019

महाराष्ट्र: पुल से नदी में गिरी तेज रफ्तार पिकअप वैन, सात लोगों की मौत, 20 घायल



  • 11:20 am शनिवार 23 नवंबर, 2019







धुले महाराष्ट्र के धुले तहसील में एक पिकअप वैन के पुल से नीचे नदी में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे है। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात 2 से 3 बजे की बीच धुले-सोलापुर रोड के पास स्थित विंचूर गांव में हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए वैजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया है।हादसे का शिकार हुए लोग महाराष्ट्र के उस्मानाबाद के खेतों में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। मजदूरों के साथ उनके परिवार के लोग भी थे।बताया जा रहा है कि पिकअप वैन की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर का नियंत्रण गाड़ी पर से छूट गया और वाहन पुल से सीधा नदी में जा गिरा। ज्यादा मृतक मध्य प्रदेश के बडवानी जिले के हैं। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है


Post Top Ad