स्वतंत्र देव सिंह शोक संवेदना व्यक्त करने मण्डल अध्यक्ष के घर पहुंचे, दिया 15 लाख की सहायता राशि जुलाई 24, 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 24, 2019

स्वतंत्र देव सिंह शोक संवेदना व्यक्त करने मण्डल अध्यक्ष के घर पहुंचे, दिया 15 लाख की सहायता राशि जुलाई 24, 2019 

गाजियाबाद 24 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज सुबह जनपद गाजियाबाद के सीखेड़ा पिलखुआं स्थित पार्टी के डासना मण्डल के मण्डल अध्यक्ष रहे स्व. बी.एस. तोमर के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। 


       प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने स्व. बी.एस. तोमर के परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वं. बी.एस. तोमर पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी ने अपना सच्चा सिपाही खोया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी ने स्व. बी.एस. तोमर की पत्नी को राज्य सरकार की तरफ से 10 लाख रूपये और पार्टी संगठन की तरफ से 5 लाख रूपये (कुल 15 लाख) की सहायता धनराशि का चेक सौंपा। 
         प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने परिजनों को यह भरोसा दिलाया कि वे सब भाजपा परिवार के सदस्य हैं और पार्टी संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर पार्टी के पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रदेश मंत्री वाई.पी. सिंह, जिलाध्यक्ष डाॅ विकास अग्रवाल व जिला पंचायत अध्यक्ष अमृताकुमारी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता व पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।



Post Top Ad