पुलिस महानिदेशक ने ई-चालान एवं एक्सप्रेस-वे पर हाई स्पीड वाहनों पर नियंत्रण हेतु निर्देश जारी किए - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 24, 2019

पुलिस महानिदेशक ने ई-चालान एवं एक्सप्रेस-वे पर हाई स्पीड वाहनों पर नियंत्रण हेतु निर्देश जारी किए

लखनऊ। ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आज दिनांक 24 जुलाई को पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर विस्तार में यातायात निदेशालय के अधिकारियों दीपक रतन, पुलिस महानिरीक्षक यातायात, राजेश मोडक, पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात के साथ ई-चालान के संबंध में बैठक की गयी। 


 पुलिस महानिदेशक द्वारा बैठक में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं ई-चालान सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विमर्श करते हुए मुख्यतः निम्न निर्देश दिये गयेः-
ऽ प्रदेश के समस्त जनपदों में ई-चालान को और अधिक प्रभावी बनाया जाये।
ऽ प्रभावी ई-चालान की कार्यवाही हेतु आवश्यक सभी उपकरणों को इसी वित्तीय वर्ष में क्रय कर समस्त जनपदों को उपलब्ध करा दिया जाये जिससे समस्त जनपदों में ई-चालान के तहत और अधिक प्रभावी ढंग से कार्यवाही की जा सके। 
ऽ यमुना एक्सप्रेस-वे पर पड़ने वाले समस्त टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस की नियुक्ति की कार्यवाही शीघ्र कर ली जाये।   
ऽ समस्त टोल प्लाजा पर नियुक्त यातायात पुलिस कर्मियों को ई-चालान सम्बन्धी उपकरण आदि उपलब्ध कराकर ई-चालान की व्यवस्था करायी जाये। 
ऽ समस्त टोल प्लाजा पर हाई स्पीड वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु स्पीडो कैमरा भी शीघ्र लगवाने की कार्यवाही पूर्ण की जाये, जिससे हाईवे एक्सप्रेस-वे पर हाई स्पीड के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।



Post Top Ad