पुलिस की कार्यवाही में 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,01 बदमाश फरार जून 28, 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 28, 2019

पुलिस की कार्यवाही में 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,01 बदमाश फरार जून 28, 2019 



उत्तर प्रदेश  के शामली।थाना आदर्शमण्डी पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर शामली सहारनपुर मार्ग से गोहरनी को जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटर साइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही में 03 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मौके से 01 अन्य बदमाश फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।


पुलिस द्वारा बताया गया है कि दिनांक 31.05.2019 को फाइनेन्स कर्मी से लूट के सम्बन्ध में थाना आदर्शमण्डी पर मु0अ0सं0 158/2019 धारा 392 भादवि पंजीकृत है, जिसके अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित निवासी ग्राम रसूलपुर गुजरान थाना काॅधला जनपद शामली,आकाश निवासी ग्राम रसूलपुर गुजरान थाना काॅधला जनपद शामली, सन्नी उर्फ सतेन्द्र निवासी ग्राम सल्फा थाना काॅधला जनपद शामली से पुलिस पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने उक्त लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया।






 


Post Top Ad