लखनऊ अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज, पूर्व राष्ट्रपति स्वर्ण पदक द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्मानित व दिल्ली विश्वविद्यालय के इन्द्रप्रस्थ कॉलेज की पूर्व छात्राध्यक्ष।-- वर्तिका सिंह - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 28, 2019

लखनऊ अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज, पूर्व राष्ट्रपति स्वर्ण पदक द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्मानित व दिल्ली विश्वविद्यालय के इन्द्रप्रस्थ कॉलेज की पूर्व छात्राध्यक्ष।-- वर्तिका सिंह

लखनऊ  शुक्रवार  28 जून 2019  वर्तिका सिंह अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज, पूर्व राष्ट्रपति स्वर्ण पदक द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्मानित व दिल्ली विश्वविद्यालय के इन्द्रप्रस्थ कॉलेज की पूर्व छात्राध्यक्ष।
आज प्रेस वार्ता के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं महिला शोषण, देश में हो रहे महिलाओं के साथ आये दिन बलात्कार की घटनाओं के विषय में बात चीत करते हुए सरकार से सात सूत्री मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। साथ ही मे सरकार से कहना चाहती हूँ की आये दिन लड़कियों के साथ बलात्कार किये जा रहे हैं और बलात्कारी सरेआम घूम रहे तो मैं भी एक अंतर्राष्ट्रीय शूटर हूं अगर सरकार इस मुद्दे पर कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है तो मुझे बलात्कारियों को शूट करने की इजाजत दे।
मैं एक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हूं और देश के नागरिक होने के नाते मेरा यह कर्तव्य है कि अगर किसी लड़की के साथ इस प्रकार का कुकृत्य सामने आता है तो उसको इंसाफ दिलाने के लिए आवाज बुलंद करूं।


इसी संबंध में मेरी उत्तर प्रदेश राज्य सरकार से पांच मांगे हैं जिनको मैं यह चाहती हूं कि सरकार शीघ्र अतिशीघ्र लागू करें जिससे इस प्रकार के बढ़ते अपराधों को रोकने में सहायता मिल सके।


मेरी सरकार से 5 मांगे निम्नवत हैं..
1. बलात्कारियों को खुलेआम सजा मिलनी चाहिए, ताकि यह संदेश पहुंच सके कि यदि ऐसा कोई भी अपराध किया तो हश्र बुरा होगा।


2. महिलाओं को इतना शक्तिशाली बनाने का प्रावधान किया जाए कि किसी भी प्रकार की विषम परिस्थितियों में एक महिला किसी से भी निपट सके। सिर्फ "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" का नारा देने से काम नहीं चलेगा बेटियां तभी बचेगी जब उनको आरक्षण से सशक्तिकरण की तरफ ले जाया जाए।
3. न्याय मिलने में इतना समय क्यों? ज्यादा समय देकर अपराधी को सबूत मिटाने का अवसर मिल जाता है। अपराधियों को अधिकतम 3 महीने के अंदर सजा देने का प्रावधान किया जाना चाहिए।
4. महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 को सीधा सरकार अपनी निगरानी में कर ले क्योंकि अधिकतर मामलों में 1090 या डायल 100 की तरफ से समुचित रूप से मदद नहीं मिल सके। इसीलिए अपराधी और भी बेखौफ और बेलगाम हो चुके हैं।
5. हर जिले में शूटिंग रेंज होनी चाहिए। मैंने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को इसके पूर्व भी इस बाबत पर एक पत्र लिखा है जिससे पुनः उनको अवगत कराना है।


मैं यह आशा व उम्मीद करती हूँ की सरकार की तरफ से कोई न कोई त्वरित कार्यवाही देखने को मिलेगी ताकि भविष्य में लड़कियों के साथ हो रहे घिनौने कुकृत्य को रोकने में सहायता मिल सके।


वर्तिका सिंह
9971299367, 8850188973


Post Top Ad