Pi Health: अगर आपके शरीर में दिखाई देने लगे ये संकेत, तो समझिए होने वाली हैं लिवर में दिक्कत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 29, 2019

Pi Health: अगर आपके शरीर में दिखाई देने लगे ये संकेत, तो समझिए होने वाली हैं लिवर में दिक्कत

बदलती जीवनशैली और असंतुलित खानपान के चलते लीवर की समस्या आम हो गई है। लीवर की समस्या से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। गैस से लेकर अपच तक कई समस्याएं होने लगती हैं। कई बार लीवर की समस्याएं घातक बीमारी का रूप भी धारण कर लेती हैं। अगर आपको भी लीवर की समस्या हो रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। फौरन डॉक्टर को दिखाएं और अपने खान-पान में सावधानी बरतें। दरअसल, पेट की हर समस्या सीधे तौर पर लीवर से जुड़ी हुई होती है।



अगर आपको पाचन संबंधी दिक्कतें हो रही हैं तो इन्हें अनदेखा न करें। समझ लें कि आपका लिवर गड़बड़ हो रहा है और आपको संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, जब लिवर में समस्या आती है तो हमारे शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं। जल्दी थकान महसूस होने से लेकर मल में दिक्कत तक कई समस्याएं सामने आती हैं।


अगर आपको ज्यादा पीले गहरे रंग की पेशाब हो रही है तो समझिए आपको लिवर की समस्या हो रही है। अगर आपके पेट में दर्द, सूझन और लगातार आपको पाचन की समस्या हो रही है तो आपके लिवर में दिक्कत हो सकती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टरी सलाह जरूर लें। इसके अलावा पैरों में सूजन, आंखों का रंग पीला होना और मल का कभी ज्यादा ठोस होना और कभी पतला होना भी लिवर की समस्या बताता है।


लिवर की समस्या से बचने का सबसे अच्छा उपाय खान-पान में नियंत्रण रखना है। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप क्या खा रहे हैं और कितनी मात्रा में खा रहे हैं। इसके अलावा बाहर का खाना कम कर दें। जंक फूड कम मात्रा में लें। घर का बना खाना ही खाएं। खाने के साथ ही भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ लें। गर्मियों में वैसे भी खाना देर से पचता है, ऐसे में दही और छाछ जरूर लें। इससे आपका लिवर स्वस्थ रहेगा।


शराब और धूम्रपान लिवर को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। ऐसे में इन चीजों से बचें। इसके अलावा हल्का खाना खाएं और ज्यादा मात्रा में मांसाहारी खाना न खाएं। लिवर की समस्या से बचने का सबसे अच्छा उपाय है खिचड़ी, दाल और अपने भोजन में बेहद हल्का खाना शामिल करें।


तेल और मसालेदार खाने का सेवन एकदम छोड़ दें। इससे लिवर से जुड़े रोग बढ़ते हैं और पेट की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। अपने खाने में सलाद और हरी सब्जियों को शामिल करें। ये लिवर के लिए बेहद अच्छी होती हैं। अगर आपको बार-बार पाचन की समस्या होती है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।



Post Top Ad