मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे अमित शाह, गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 30, 2019

मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे अमित शाह, गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई*


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह नरेंद्र मोदी की सरकार में शामिल होंगे। गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने इसकी पुष्टि की है। वघानी ने अपने ट्वीट में गुरुवार को कहा उनकी मुलाकात अमित शाह से हुई और उन्होंने नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का हिस्सा बनने पर उन्हें बधाई दी। इसके पहले अमित शाह के मोदी कैबिनेट में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। शाह के लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले के बाद इस बात की चर्चा ने जोर पकड़ ली थी कि वह मोदी सरकार में मंत्री बन सकते हैं। चर्चा है कि अमित शाह को मोदी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी सकती है।


Post Top Ad