शाहजहांपुर( उत्तर प्रदेश) अव्यवस्थाओं के बीच पोलिंग पार्टियाँ कल कराएंगे मतदान! :२८ अप्रैल २०१९ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 29, 2019

शाहजहांपुर( उत्तर प्रदेश) अव्यवस्थाओं के बीच पोलिंग पार्टियाँ कल कराएंगे मतदान! :२८ अप्रैल २०१९

अव्यवस्थाओं के बीच पोलिंग पार्टियाँ कल कराएेंगी मतदान!


शाहजहाँपुर:२८ अप्रैल २०१९
न्यूू


देश के महा त्यौहार की तैयारी में जहाँ प्रशासन पिछले दो माह से कर्मचारियों और अधिकारियों को भागमभाग का खेल खिला रहा है तो २९ अप्रैल जिले भर के बूथो पर पोलिंग पार्टियाँ भारी अव्यवस्थाओं के साथ मतदान कराने को मजबूर हैं!


इधर अप्रैल के अन्तिम सप्ताह से ही अपने गुस्से को बढ़ाते सूरज देवता के कहर ने प्यास और हवा को जरूरी बना दिया तो वही इस सबकी नजर अन्दाजी कर स्थानीय स्तर पर पोलिंग बूथो पर मतदान कराने पहुंची पोलिंग पार्टियों के लिए प्रशासन की ओर से पानी की एक बूंद का भी बन्दोबस्त नही किया गया!


जहाँ ग्रामीण अचंलो में पोलिंग बूथो पर मतदान कराने पहुंची पोलिंग पार्टियों की मदद में ग्रामीण किसानो को सबसे आगे देखा गया तो वही नगर स्तर पर प्रशासन की ओर से खाना मिलना तो दूर की बात है बल्कि गर्मी की प्यास से तज़पते क्षेत्र से अन्जान पोलिंग पार्टियों के सदस्यों के भटकते देखा गया!


जानकारी के मुताबिक जिले की सबसे बड़ी तहसील मुख्यालय तिलहर के मात्र ४५ बूथो पर भी प्रशासनिक स्तर से पूरी तरह अव्यवस्थित देखने को मिले! बूथो पर मतदान कराने पहुंचे पुलिस कर्मचारी व पीठासीन अधिकारियों सहित सदस्यो को अपनी प्यास बुझाने के लिए दर दर भटकते देखा! तपती गर्मी में मच्छरो भरी रात काटने को उनके लिए पंखो तक का इन्तजाम देखने को नही मिल सका! हालाकि दिखावे के लिए बूथो पर पहुंची पोलिंग पार्टियों की व्यवस्था में नगर पालिका और तहसील के अनगिनत कर्मचारी उल्झे नज़र आये परन्तु उसके बाद भी समस्या खत्म होने का नाम नही ले सकी!


Post Top Ad