लखनऊ (उत्तरप्रदेश)मे पर्यटन सैलानियों के लिए सुरक्षा की योजना - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 14, 2019

लखनऊ (उत्तरप्रदेश)मे पर्यटन सैलानियों के लिए सुरक्षा की योजना

 



लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में पर्यटन पुलिस के बाद अब राजधानी में जल्द ही पर्यटन थाना भी बनेगा। यह प्रदेश का दूसरा पर्यटन थाना होगा। आगरा में सैलानियों की सुरक्षा के लिए पर्यटन थाना बनाया गया है।


लखनऊ का पर्यटन थाना इमामबाड़े के आस- पास बनाये जाने की तैयारी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक शासन ने इसके लिए एसएसपी से प्रपोजल भी मांगा है।




प्रदेश में केवल आगरा में है पर्यटन थाना, दूसरा लखनऊ में बनेगा, पर्यटन थाना के लिए शासन ने लखनऊ एसएसपी से मांगा प्रपोजल



एसएसपी के अनुसार पर्यटन थाना बड़े इमामबाड़े के आस-पास बनाया जाएगा। इसके लिए जगह और फोर्स की डिटेल मांगी गयी है। पर्यटन थाने में कम से कम दस पुलिस कर्मी तैनात होंगे।


एक थाना प्रभारी के साथ सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, ड्राइवर और तीन से चार कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे, जिससे पर्यटकों की समस्या का समाधान तुरंत हो सके। पर्यटन थाना में दो पर्यटन पुलिस के नाम से गाड़ी भी हैरिटेज जोन में गश्त करती रहेंगी



Post Top Ad