लखनऊ चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार मंत्रिमंडल का हो सकता है पहला फेरबदल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 29, 2019

लखनऊ चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार मंत्रिमंडल का हो सकता है पहला फेरबदल

चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार मंत्रिमंडल का हो सकता है पहला फेरबदल



लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मंत्रिमंडल का पहला फेरबदल हो सकता है। इसकी सुगबुगाहट सुनाई देने लगी है। योगी सरकार बने दो वर्ष हो चुके हैं।



मंत्रिमंडल अभी 47 सदस्यीय है। प्रदेश विधानसभा में 403 विधायकों की संख्या को देखते हुए यह अधिकतम 60 सदस्यीय हो सकता है। माना जा रहा है कि जून में मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा सकता है।


प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी कानपुर, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद,  डॉ. एसपी सिंह बघेल आगरा और मुकुट बिहारी वर्मा अंबेडकरनगर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें आगरा का चुनाव हो चुका है। कानपुर सीट का चुनाव आज है। 


शेष दो सीटों अंबेडकरनगर व इलाहाबाद का चुनाव आगे के चरणों में होना है। उसके बाद नतीजे आएंगे। हालांकि प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी तो दावा करते हैं कि इनकी जीत पक्की है। बहरहाल, ये जीत जाते हैं तो स्वाभाविक रूप से इनको प्रदेश मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देना होगा।





वैसे तो किसी मंत्री के त्यागपत्र देने पर उसका विभाग मुख्यमंत्री अपने पास लेकर फिर किसी अन्य मंत्री को दे सकते हैं। पर, अभी तक प्रदेश मंत्रिमंडल का एक भी विस्तार नहीं हुआ है। पार्टी के कई विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए दौड़भाग कर रहे हैं। 

इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा का शीर्ष नेतृत्व प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल को हरी झंडी दे सकता है। चुनाव नतीजे 23 मई को आने हैं और केंद्र में नई सरकार का गठन 26 मई को होना है। इसको देखते हुए जून में मंत्रिमंडल का पहला फेरबदल किया जा सकता है। 






Post Top Ad