आप प्रत्याशी आतिशी का वीडियो हुआ वायरल* मे कहा गुंडे को दे देना भाजपा को नहीं वोट - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 29, 2019

आप प्रत्याशी आतिशी का वीडियो हुआ वायरल* मे कहा गुंडे को दे देना भाजपा को नहीं वोट

*आप प्रत्याशी आतिशी का वीडियो वायरल, गुंडे को वोट दे देना पर भाजपा को नहीं*


दिल्ली की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। इस वीडियो में आतिशी 'भाजपा कैंडिडेट के सामने गुंडा खड़ा हो तो उसे वोट दे देना लेकिन भाजपा को नहीं' कहती नजर आ रही हैं। भाजपा नेता तेजेंदर पाल बग्गा और कुछ दूसरे सोशल मीडिया यूजर्स ने ये वीडियो शेयर करते हुए उनके ऐसा कहने पर सवाल उठाए हैं।


वीडियो क्लिप में आतिशी कह रही हैं, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसी पार्टी को वोट दें जो भाजपा को हरा सके। लेकिन हम ये भी जानते हैं कि पूरे देश में ऐसी कोई अकेली पार्टी नहीं है, जो भाजपा को हरा सके। कई क्षेत्रीय पार्टियां हैं, जो अलग-अलग राज्यों में भाजपा से लड़ रही हैं। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन को ही ले लीजिए। वही भाजपा को हरा सकता है।


उन्होंने कहा कि इसलिए अगर आप यूपी के वोटर हैं, तो आपको गठबंधन को ही वोट करना चाहिए। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि प्रत्याशी कौन है। मेरे एक जानने वाले हैं, उन्होंने फोन कर कहा कि हमारा प्रत्याशी तो गुंडा है। लेकिन फिर भी हमें भाजपा को हराने के लिए उसे वोट देना चाहिए।


भाजपा को हराने के लिए गुंडे तक को वोट देने की बात कहने के बाद रविवार को आतिशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के दो सबसे बड़े गुंडों को हराकर गुजरात भेजना बहुत जरूरी है। आतिशी ने इस किसी नेता का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की तरफ था।


 


Post Top Ad