बाइक रैली में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों की मौत- इलाके में लगा कर्फ्यू - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 28, 2023

बाइक रैली में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों की मौत- इलाके में लगा कर्फ्यू


वॉशिंगटन (मानवी मीडिया): संयुक्त राज्य अमेरिका के मैक्सिको शहर में हुई बाइक रैली में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि, पांच लोग घायल हैं। मेयर ने बताया कि बाइक रैली के दौरान गोलीबारी हो गई थी, जिस वजह से तीन लोगों की मौत और पांच लोग घायल हुए हैं। घटना मैक्सिको के रेड रिवर इलाके की है।

न्यू मैक्सिको पुलिस का कहना है कि एक घायल को हवाई जहाज से इलाज के लिए डेनवर भेजा गया है। वार्षिक बाइक रैली के मेन स्ट्रीट पर हजारों लोग शामिल हुए थे। यहां बदमाशों ने गोलीबारी की थी। घायलों को इलाज के लिए ताओस के होली क्रॉस अस्पताल और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको, अल्बुकर्क में भर्ती किया गया है।

मेयर लिंडा काल्होन ने बताया कि गोलीबारी में शामिल सभी बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी बाइक रैली में ही शामिल थे और बाइक रैली के सदस्य थे। घटनास्थल सहित पूरा इलाका पुलिस की निगरानी में है। घटनास्थल के पास किसी के भी जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक लोगों से मेन स्ट्रीट सहित घटनास्थल वाले इलाके पर प्रतिबंध लगाया है। गोलीबारी के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Post Top Ad