289 ओवरलोड वाहनों का चालन किया एवं 101 ओवरलोड वाहन बंद - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 31, 2023

289 ओवरलोड वाहनों का चालन किया एवं 101 ओवरलोड वाहन बंद


लखनऊ:( मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री के सख्त निर्देशों के अनुपालन में 29 मई, 2023 की सायं से 30 मई, 2023 की सुबह 05ः00 बजे तक लखनऊ परिक्षेत्र में ओवरलोड मालयानों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। प्रवर्तन टीम ने ओवरलोड मालयानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लखनऊ परिक्षेत्र में कुल 289 ओवरलोड वाहनों का चालन किया एवं 101 ओवरलोड वाहनों को बंद किया।

यह जानकारी अपर परिवहन आयुक्त/उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र श्री निर्मल प्रसाद ने आज दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ सम्भाग में 33 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया एवं 21 ओवरलोड वाहनों को बंद किया गया। इसी प्रकार अयोध्या सम्भाग में 234 वाहनों का चालान एवं 68 वाहन बंद, देवीपाटन सम्भाग में 10 वाहनों का चालान 11 वाहनों को बंद, एवं बस्ती सम्भाग में 12 वाहनों का चालान एवं 01 वाहन बंद किया गया।


Post Top Ad