अब बैकुण्ठ धामों पर शवदाह जलाना हुआ महंगा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 6, 2023

अब बैकुण्ठ धामों पर शवदाह जलाना हुआ महंगा


लखनऊ (मानवी मीडिया) लखनऊ नगर के वैकुण्ठ धाम पर शवदाह हेतु उपलब्ध कराई जा रही जलौनी लकड़ी की पूर्व निर्धारित दर रू. 550 प्रति कुन्टल मे बढोत्तरी की मांग अधिकृत लकड़ी विक्रेताओं द्वारा निरन्तर की जा रही है। पूर्व मे निर्धारित दरों के सापेक्ष वर्तमान में बाजार एवं लोक निर्माण विभाग की दरों में बढोत्तरी हो गयी है। बढ़ी हुई दरो के दृष्टिगत शवदाह हेतु लकड़ी के दरों को पुनरीक्षित किये जाने की आवश्यकता पर निर्णय किये जाने हेतु नगर आयुक्त के आदेश द्वारा अपर नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य अभियंता (सिविल), मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, जोनल अधिकारी व अधिशासी अभियन्ता को सम्म्मिलित करते हुए समिति का गठन किया गया।

गठित समिति की बैठक दिनांक 05.04.2023 की सम्पन्न हुई। समिति द्वारा पाया गया कि लोक निर्माण विभाग की प्रचलित वर्तमान दर (पी0डब्लू0डी0 शिडयूल 2022 में सामग्री से सम्बन्धित) के अनुसार जलौनी लकड़ी की दर रु. 600 प्रति कुन्टल निर्धारित है। 

शवदाह हेतु सामान्यता सीधी एवं पूर्ण सूखी लकड़ी की आवश्यकता होती है तथा विक्रेता द्वारा लकड़ी को शवदाह स्थल तक विक्रेता द्वारा ही पहुंचाया जाना होता है।

अतः उक्त के दृष्टिगत जलौनी लकड़ी हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्तमान निर्धारित दर रु. 600 प्रति कुन्टल मे 5 प्रतिशत की बढोत्तरी करते हुये निगम सीमा मे स्थित समस्त बैकुण्ठ धामों पर शवदाह हेतु लकड़ी विक्रय किये जाने हेतु समिति द्वारा सर्वसम्मति से रु. 630 प्रति कुन्टल की दर निर्धारित की गयी है।

Post Top Ad