भारत-दक्षिण कोरिया के 50वें मैत्री वर्ष के उपलक्ष्य में सम्मान समारोहआयोजित - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 21, 2023

भारत-दक्षिण कोरिया के 50वें मैत्री वर्ष के उपलक्ष्य में सम्मान समारोहआयोजित

लखनऊ (मानवी मीडिया)भारत-दक्षिण कोरिया के 50वें मैत्री वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में  परम् पूज्य  योगी आदित्यना  मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेष एवं  जयवीर सिंह, मंत्री, संस्कृति एवं पर्यटन, उत्तर प्रदेश सरकार उ0प्र0 प्रातः 10.30 बजे शान्ति उपवन, बुद्ध बिहार, वी0आई0पी0 रोड, आलमबाग, लखनऊ में आशीर्वाद देने पहुँच रहे हैं। भारतीय संस्कृति सनातन, अद्यतन आदिकालीन नव वर्ष के प्रथम दिवस दिनांक 22 मार्च, 2023 को यह पुण्य आयोजन सम्पन्न हो रहा है।

इस आयोजन में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के बौद्ध भिक्षु और आल इण्डिया भिक्खु संघ बोध गया, महाबोधि सोसायटी आफ इण्डिया के सर्वोच्च भिक्षुगण इस समापन समारोह में भाग ले रहे हैं।

यह उल्लेखनीय है कि यह आयोजन सभी जाति, सभी पंथ के धर्मगुरू अपनी मैत्री प्रदान करते हुए वैश्विक एकता एवं शान्ति के स्वरूप को परम् पूज्य  योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं नरेन्द्र मोदी जी, प्रधानमंत्री, भारत सरकार के संकल्पों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

यह कार्यक्रम मैत्रेय बुद्ध के आगमन का द्धयोतक है और विपश्यना साधना द्वारा धर्म एक, पंथ अनेक और सम्राट अशोक जैसा धर्म का राज्य स्थापित करने में वर्तमान धर्मी सरकार तथा बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर के सपनों का भारत और विश्व साकार हो रहा है।

इसी धार्मिक अभियान में अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, विपिन खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ के प्रेक्षागृह में दिनांक 30 मार्च, 2023 को प्रातः 11.00 बजे से सर्वपंथीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित है। दिनांक 30 मार्च, 2023 को सभी पंथों के धर्मगुरू, उपासक और विपश्यना साधक सादर आमंत्रित हैं।

Post Top Ad