जेईई मेन फरवरी 2023 का परिणाम जारी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 7, 2023

जेईई मेन फरवरी 2023 का परिणाम जारी


लखनऊ  (
मानवी मीडिया) देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा जेईई मेन फरवरी परीक्षा 2023 का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए द्वारा संचालित जेईईमेन जनवरी परीक्षा 2023 में लखनऊ के छात्र जसकरन सिंह (99.954 परसेंटाइल) और बेटियों में आर्यशी त्रिपाठी ने 98.0372216 परसेंटाइल हासिल कर लखनऊ में पहला स्थान प्राप्त किया है।

वहीं ईशान कुमार ने 99.880 परसेंटाइल प्राप्त कर शहर में द्वितीय स्थान अर्जित किया एवं ईशान श्रीवास्तव ने 99.617 परसेंटाइल स्कोर अर्जित कर के शहर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 32 से अधिक छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किया। 102 से अधिक छात्रों ने 98 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किया। 

वहीं 205 से अधिक छात्रों ने 95 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किया। इसके साथ ही 304 से अधिक छात्रों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किया। कौस्तुभ श्रीवास्तव, विदेह झा, यश उपाध्याय, शाश्वत त्रिपाठी, निशान्त तिवारी, वैभव एवं क्षितिज शुक्ला ने शहर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्रमशः रैंक चौथा पांचवा छठा सातवां आठवां नवां एवं दसवां स्थान प्राप्त किया।

Post Top Ad