अंबानी जी मेरी मां के कैंसर के इलाज में मदद कर रहे हैं : राखी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 18, 2023

अंबानी जी मेरी मां के कैंसर के इलाज में मदद कर रहे हैं : राखी


मुंबई  (
मानवी मीडियाअभिनेत्री राखी सावंत ने कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ब्रेन कैंसर से जूझ रही उनकी मां के इलाज में उनकी मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं अंबानी  को धन्यवाद देना चाहती हूं। राखी ने आगे बताया कि अन्य लोग भी मां के इलाज में उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। करीब सात महीने पहले उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी  के साथ निकाह किया था। हाल ही राखी ने इस रिश्ते का ऐलान किया है। पहले इनकार करने के बाद अब आदिल ने उन्हें स्वीकार कर लिया है। लेकिन राखी की मुसीबत अभी कम नहीं हुई है।

वह अपनी मां की तबियत को लेकर काफी चिंतित हैं। राखी की मां जया भेड़ा  इन दिनों ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से जूझ रही हैं। इस मुश्किल घड़ी में मुकेश अंबानी  कथित तौर पर उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

राखी सावंत ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर अपनी मां के इलाज के लिए मदद मांगी थी। अब उन्होंने बताया कि अंबानी उनकी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं। एक वीडियो में राखी बता रही हैं कि उनकी मां को क्रिटिकेयर हॉस्पिटल शिफ्ट किया जा रहा है और उनकी मां की पूरी बॉडी में कैंसर फैल चुका है। 

अपनी मां की तबियत के बारे में जानकारी देते हुए राखी कहती हैं, ब्रेन ट्यूमर के साथ-साथ उनके ब्रेन में भी उनका कैंसर फैल चुका है। मम्मी किसी को पहचान नहीं पा रही हैं। वह ठीक से खा भी नहीं पा रही हैं। उन्हें नाक से खाना दिया जा रहा है। मम्मी की आधी बॉडी पैरालाइज्ड हो गई है।

राखी आगे कहती हैं, अंबानी जी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं। जो ज्यादा प्राइस है, उसे कम किया जा रहा है। 2 महीने के लिए मां को क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में शिफ्ट कर रहे हैं। मां के बारे में बात करते हुए राखी थोड़ी भावुक भी नजर आती हैं। 

राखी सावंत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने निकाह का ऐलान किया था। साथ ही, ऐसी भी खबरें हैं कि उन्होंने अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया है जिसको लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि ये ‘ड्रामा क्वीन' का कोई नया ड्रामा है। हालांकि फिलहाल लोग उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Post Top Ad