महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा व युवा भाजपा नेता नीरज सिंह द्वारा किया गया कंबल वितरण - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 20, 2023

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा व युवा भाजपा नेता नीरज सिंह द्वारा किया गया कंबल वितरण

 

लखनऊ (मानवी मीडिया)देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से  मध्य विधानसभा के कल्याण मंडप, जियामऊ  और पश्चिम विधानसभा के मेहता लॉन, दुबग्गा , हरदोई रोड में गरीबों और जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम  सदस्य विधान परिषद व लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा व युवा भाजपा नेता नीरज सिंह द्वारा  किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया मध्य विधानसभा में महानगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी सुनील कुमार यादव ,आनंद द्विवेदी, रजनीश गुप्ता,रमेश तूफानी  ,मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ,आनंद पांडे, हिमांशु सोनकर व पार्षद रामकृष्ण यादव शशि गुप्ता  तथा पश्चिम विधानसभा में अंजनी श्रीवास्तव ,सत्येंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, अजय सोनी , अरविंद मिश्रा पार्षद पंकज पटेल नागेंद्र सिंह मंडल प्रभारी सुषमा खरगवाल तथा मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुकेश शर्मा ने कहा  हम सबके अभिभावक देश के रक्षा मंत्री लखनऊ के सांसद राजनाथ द्वारा लखनऊ संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में कंबल वितरण कराया जा रहा है। लखनऊ की जनता को जिस प्रकार की आवश्यकता होती है हमारे सांसद उसकी चिंता करते हैं व पूरा करने का प्रयास करते हैं। ठंड के मौसम को देखते हुए  आंगनबाड़ी में 4 से 10 साल के बच्चों को स्वेटर वितरित किया जा रहा है। कोविड काल में लखनऊ में डीआरडीओ का अस्पताल खोला  व गरीब लोगों के घरों में राशन सामग्री बांटी गई। रक्षा मंत्री जी के विकास कार्यो के कारण लखनऊ के गिनती टॉप 10 शहरों में होने लगी है।

युवा नेता नीरज सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगातार समाज में लोगों के बीच जाकर काम करता है। कोविड कॉल में जब लखनऊ वुहान बना था भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अपनी जीप में लाशों को ले जाकर अंत्येष्टि  करवा रहे थे। दिल्ली सरकार द्वारा जब मजदूरों को दिल्ली से निकाला जा रहा था तो आगरा एक्सप्रेस वे पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगातार उनको खाना ,पानी व पांव में चप्पल पहनाने का कार्य कर रहा था। भाजपा सरकार में महिलाओं को उज्जवला योजना के अंतर्गत मुक्त सिलेंडर ,बालिकाओं की शादियां,आयुष्मान कार्ड में पांच लाख का बीमा दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।


Post Top Ad