डिम्पल यादव का जन्मदिवस समाजवादी पार्टी मुख्यालय, सहित सभी जनपदों में सादगी से मनाया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 15, 2023

डिम्पल यादव का जन्मदिवस समाजवादी पार्टी मुख्यालय, सहित सभी जनपदों में सादगी से मनाया


लखनऊ (मानवी मीडिया)मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिवस आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में सादगी के साथ मनाया गया। लखनऊ मुख्यालय के समाजवादी पार्टी सभागार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के साथ डिम्पल जी की मौजूदगी से सैकड़ो महिला कार्यकर्ता उत्साह से भर उठीं और उन्होने गर्मजोशी के साथ फूल मालाएं भेंट कर डिम्पल जी का अभिनंदन किया।

     डिम्पल यादव के कार्यालय आने पर किशन सिंह के ब्रास बैड ने संगीत की धुन पर बधाई गीत गाया। किन्नर पायल सिंह ने श्री अखिलेश यादव और डिम्पल जी की आरती उतारी। तमाम महिलाओं ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। डिम्पल ने सभी के प्रति उनके स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।

    प्रारम्भ में राजस्थान के  गुरू महाराज  पवन और राज पुरोहित पं0 हरि प्रसाद मिश्र के स्वस्तिवाचन के साथ  अखिलेश यादव की प्रबल विजय एवं दंपत्ति के दीर्घ-सुखी जीवन की कामना की।

    इस अवसर पर अन्नू टण्डन, जूही सिंह, लीलावती कुशवाहा, सुषमा पटेल, पूर्व विधायक संध्या कठेरिया,  नेहा यादव, पूजा शुक्ला, जरीना उस्मानी, नाहिद लारी खान, पूजा यादव (काशीपुत्री), नीलम यादव, अनुपमा राजपूत, किरन पांडेय, पूजा यादव बुंदेलखंडी, मंजू यादव, किरन कठेरिया, मेहनाज कहकशां सिद्दीकी, अफसर जहां, चिंता यादव, शर्मिला महाराज, अरसेल सिंह, विनीता लोधी, शीला सिंह, प्रेमलता यादव, रेनू बाला, चांदनी कश्यप, शिवा सिंह, रमा यादव, कालिन्दी भारद्वाज, वंदना चतुर्वेदी, रश्मि पाल, लता जैसवार सहित सैकड़ो की संख्या में आई महिलाओं ने  डिम्पल यादव को जन्मदिन की बधाई दी।

            

Post Top Ad