प्राकृतिक आपदा में जरूरतमंदों की मदद, पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन रेलकर्मियों द्वारा सहायतार्थ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 20, 2023

प्राकृतिक आपदा में जरूरतमंदों की मदद, पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन रेलकर्मियों द्वारा सहायतार्थ

 


गोरखपुर (मानवी मीडिया): पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन रेलकर्मियों, उनके परिजनों, बच्चों के सहायतार्थ, प्राकृतिक आपदा में जरूरतमंदों की मदद तथा सामाजिक हित के कार्य निरन्तर करती है। इस संगठन द्वारा रेल अस्पताल के रोगियों को सुविधायें, चिकित्सा उपकरण आदि मुहैया कराने, रेलकर्मियों के बच्चों हेतु स्वर्ण जयन्ती प्राइमरी विद्यालय एवं नरवो डिजनी वल्र्ड स्कूल का एवं महिला कुटीर उद्योग के संचालन के साथ ही जरूरतमंद रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों की सहायता के अनेक कार्यक्रम संचालित किया जाता है। 

इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष  शिवानी सिंह ने 20 जनवरी,2023 को संगठन की सदस्याओं के साथ नरवो डिजनी वल्र्ड स्कूल, रेलवे स्टेडियम कालोनी, स्वर्ण जयन्ती प्राइमरी विद्यालय, बौलिया रेलवे कालोनी एवं महिला कुटीर उद्योग केन्द्र,कौवाबाग का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान संगठन की अध्यक्ष श्रीमती शिवानी सिंह ने पड़ रही ठंडक को देखते हुये नरवो डिजनी वल्र्ड स्कूल एवं स्वर्ण जयन्ती प्राइमरी विद्यालय तथा महिला कुटीर उद्योग केन्द्र में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी मानदेय कर्मचारियों को कम्बल प्रदान किया, उनका कुशल छेम पूछा तथा उत्साहवर्धन किया । 

इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष  प्रीति मिश्रा, सचिव  सुमा नाज, कोषाध्यक्ष  नीना राय, नरवो डिज्नी वल्र्ड स्कूल की प्रभारी  सुनीता भारती, स्वर्ण जयन्ती प्राइमरी विद्यालय की प्रभारी शालिनी मिश्रा एवं  रंजीता सिंह तथा महिला कुटीर उद्योग की प्रभारी  माधुरी त्रिपाठी उपस्थित थीं। 

Post Top Ad