अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी को याद कर शुभकामनाएं दी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 12, 2023

अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी को याद कर शुभकामनाएं दी

लखनऊ (मानवी मीडिया)  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

     अखिलेश यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने जो रास्ता दिखाया है, उसी रास्ते पर चलकर समाज और देश का भला हो सकता है। नकारात्मक राजनीति खत्म हो, समाज में जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव दूर हो, अंधविश्वास खत्म हो और समाज की बुराइयों को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़े तभी हमारा देश और समाज खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर जाएगा।

    श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी सिद्धांतों, विचारों एवं संघर्षों पर आधारित वर्ष 2023 का कैलेंडर नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी को समर्पित किया। राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कैलेंडर के हर माह में समाजवादी चिंतन दिखाई दे रहा है। नेताजी के काम, समाजवादी आंदोलन और नेताजी का संघर्ष दिखाई दे रहा है।

    कैलेंडर को सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कबीर की टीम ने तैयार किया है। विमोचन के अवसर पर पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कबीर, पूर्व एमएलसी श्री शशांक यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे। 

    पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने कैलेंडर के लिए बधाई देते हुए कहा कि समाजवाद पार्टी केवल चुनावी पार्टी नहीं है। समाजवादी पार्टी परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि विवेकानन्द जी और समाजवादियों की सोच एक है।

           

Post Top Ad