मुंबई-गोवा हाईवे पर हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में 9 लोगों की मौत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 19, 2023

मुंबई-गोवा हाईवे पर हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में 9 लोगों की मौत


रायगढ़ (मानवी मीडिया): गुरुवार की सुबह दिन निकलने से पहले ही मुंबई गोवा हाईवे पर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कार और ट्रक के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमें नौ लोगों की मौत हुई है।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मुंबई से 130 किमी दूर रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह 4.45 बजे हुई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग रिश्तेदार थे और रत्नागिरी के गुहागर जा रहे थे। वहीं, सामने से आ रहा ट्रक मुंबई जा रहा था।

मृतकों में एक छोटी बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चार साल की एक घायल लड़की को मनगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post Top Ad