पति बना हैवान, 8 माह की गर्भवती पत्नी को पहले पीटा; फिर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 15, 2023

पति बना हैवान, 8 माह की गर्भवती पत्नी को पहले पीटा; फिर

पीलीभीत (मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां घरेलू विवाद के बाद एक पति ने पहले पत्नी को जमकर पीटा। इसके बाद बाइक के पीछे बांधकर उसे काफी दूर तक घसीटा। पत्नी आठ माह की गर्भवती थी इसके बाद पति को उस पर तरस नहीं आया है। बाइक से घसीटे जाने के कारण महिला बुरी तरह से घायल हो गई।

घुंघचाई निवासी युवक का अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी से कुछ दिनों से मनमुटाव चल रहा है। कई बार गांव और मायके पक्ष के लोगों के बीच सुलह समझौता हुआ। शनिवार को दंपति के बीच विवाद हो गया। नाराज पति ने विवाहिता की पिटाई कर दी। इसके बाद उसके दोनों हाथ रस्सी से बांधकर बाइक में बांध पर काफी दूर तक घसीटा। पड़ोस के कई लोगों के समझाने के बावजूद आरोपी नहीं माना।

सड़क पर घसीटने से वह घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। वहीं घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। विवाहिता के भाई ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया विवाहिता से मारपीट के मामले में तहरीर मिली है। घायल का मेडिकल कराया गया है।

गर्भवती बहन को बाइक से घसीटे जाने की जानकारी जब भाई को हुई तो उसने जीजा के खिलाफ थाने में तहरीर दी। महिला के पति के खिलाफ 307 का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि पति ने हंसी-हंसी में उसके हाथ बांध दिए, फिर दूर तक बाइक से घसीटा। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Post Top Ad