भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के 7 वर्ष पूर्ण होने बधाई दी गई - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 11, 2023

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के 7 वर्ष पूर्ण होने बधाई दी गई

 

लखनऊ (मानवी मीडिया)भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष के सफल 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लखनऊ महानगर कैसरबाग कार्यालय पर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संस्थाओं, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने भेंट कर लखनऊ महानगर अध्यक्ष के रूप में लगातार दूसरे सफल कार्यकाल की बधाई दी। इस दौरान महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, सुनील यादव, उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग कार्यालय मंत्री दीपू शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मुकेश शर्मा अत्यंत कुशल संगठनकर्ता, कार्यकर्ताओं में अत्यंत लोकप्रिय और निर्विवाद राजनीति करने की छवि स्थापित करने वाले सर्वमान्य नेता है।

मुकेश शर्मा जनवरी 2016 से लखनऊ महानगर अध्यक्ष हैं और लखनऊ महानगर अध्यक्ष के रूप में लगातार दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ महानगर की सभी 6 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, 2017 के नगर निगम चुनाव में लखनऊ से महापौर विजयी हुई थी जब 57 सीटें जीतकर नगर निगम सदन में बहुमत प्राप्त किया था।

2019 लोकसभा चुनाव में भी 2014 चुनाव से बड़ी जीत हासिल की। 2022 के चुनाव में 4 सीटों पर विजय प्राप्त की व 2  में पार्टी उप विजेता रही।

1998 से भारतीय जनता पार्टी संगठन में युवा मोर्चा अध्यक्ष से राजनीति में शुरुआत करने के उपरांत 2000 में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, 2002 में मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए 2007 में लखनऊ महानगर के लखनऊ महानगर मीडिया प्रभारी बने जिसके उपरांत लखनऊ महानगर के उपाध्यक्ष, और 2012 में महानगर महामंत्री निर्वाचित हुए। विभिन्न  दायित्वों का निर्वहन करते हुए 2016 में पहली बार महानगर अध्यक्ष बने और तब से अब तक लगातार लखनऊ महानगर संगठन अध्यक्ष के रूप  में दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से सदस्य विधान परिषद  हैं।

Post Top Ad