ठंड से बचाव के लिए राजस्व विभाग ने जारी किए 6 करोड़ रुपए - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 9, 2023

ठंड से बचाव के लिए राजस्व विभाग ने जारी किए 6 करोड़ रुपए


लखनऊ  (मानवी मीडिया)  राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सितम लगातार जारी है। कोहरे और शीतलहर के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इसी बीच ठंड से बचाव के लिए राजस्व विभाग ने 30 जिलों को राहत कार्य के लिए 6 करोड़ 30 लाख रुपये जारी किए हैं। ठंड से निराश्रित और बेसहारा लोगों को बचाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। प्रदेश के सभी जिलों को जरूरत के आधार पर पैसा दिया गया है। प्रमुख सचिव ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है।

Post Top Ad