शहीद बाबा दीप सिंह जी के आगमन दिवस पर 25 जनवरी को सायं 7 बजे से 11:00 तक विशेष दीवान सजाया गया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 25, 2023

शहीद बाबा दीप सिंह जी के आगमन दिवस पर 25 जनवरी को सायं 7 बजे से 11:00 तक विशेष दीवान सजाया गया


 लखनऊ (मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश कि राजधानी लखनऊ में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में आज  डॉ गुरमीत सिंह  के संयोजन में सिख पंथ के महान योद्धा अनोखे अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के आगमन दिवस पर  25 जनवरी को सायं 7 बजे से 11:00 तक विशेष दीवान सजाया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से  अमृतसर से आए भाई सुरेंद्र सिंह मनी  एवं दिल्ली से आए भाई चरनजीत सिंह हीरा  ने शबद कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया।

सिंह  साहिब ज्ञानी जसविंदर सिंह जी पूर्व मुख्य ग्रंथि श्री दरबार साहिब ( *स्वर्ण मंदिर)* श्री अमृतसर ने बाबा दीप सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला

    गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि 26 जनवरी प्रात 12:00 बजे से शाम 10:00 बजे तक दीवान सजेगा। एवं दीवान की समाप्ति पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के ऊपर गुलाब के फूलों की वर्षा होगी।

 इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर अमरजोत सिंह के नेतृत्व में फ्री मेडिकल कैंप, फ्री चेकअप, लॉयन परमजीत सिंह जग्गी के नेतृत्व में ब्लड डोनेशन कैंप से विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

 समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को बाबा दीप सिंह जी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

   गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया डॉक्टर गुरमीत सिंह जी के संयोजन में होने वाले इस कार्यक्रम में  लखनऊ की सभी धार्मिक संस्थाएं एवं गुरुद्वारा साहिब शामिल हुए

Post Top Ad