एमाइरेट्स एयरलाइंस के विमान ने 13 घंटे की भरी उड़ान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 30, 2023

एमाइरेट्स एयरलाइंस के विमान ने 13 घंटे की भरी उड़ान


दुबई  (मानवी मीडिया
) : दुबई से एमाइरेट्स एयरलाइंस का एक विमान 13 घंटे बाद वहां ही लौट आया जहां से उसने उड़ान भरी थी। यह वाक्य हैरान कर देने वाला है कि दुबई से न्यूजीलैंड के लिए विमान रवाना हुआ था, जो अपने गंत्वय तक नहीं पहुंचा बलिक जहां से उड़ान भरी वहीं वापिस लैंड हो गया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, 13 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरने के बाद विमान वापस उसी हवाई अड्डे पर उतरा जहां से उड़ान भरी थी। दरअसल अमीरात जाने वाली फ्लाइट EK448 ने स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे उड़ान भरी थी। फ्लाइटअवेयर  के अनुसार पायलट ने लगभग 9,000 मील की यात्रा के आधे रास्ते में ही यू-टर्न ले लिया। शनिवार रात्रि को विमान वापस दुबई में उतारा गया।

ये स्थिति ऑकलैंड हवाई अड्डे पर भयंकर बाढ़ के कारण बनी। हालत ये हो गई ऑकलैंड एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा। पिछले सप्तहांत पर एक बयान में ऑकलैंड एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि यह बेहद निराशाजनक है लेकिन यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऑकलैंड एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल को हुए नुकसान का आकलन किया गया जा रहा है। ये दुर्भाग्य है कि एयरपोर्ट की ओर ये तय किया गया है कि आज कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित नहीं हो सकती

Post Top Ad