योगी के नक्शेकदम पर पुष्कर धामी, जल्द 'भगवामय' होगा देहरादून का पलटन बाजार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 2, 2022

योगी के नक्शेकदम पर पुष्कर धामी, जल्द 'भगवामय' होगा देहरादून का पलटन बाजार


उत्तराखंड (
मानवी मीडियाबीजेपी की पुष्कर धामी सरकार भी यूपी की योगी सरकार के नक्शेकदम पर चल पड़ी है। दरअसल राजधानी देहरादून का सबसे प्रमुख मार्केट पलटन बाजार जल्द ही भगवामय होने जा रहा है, क्योंकि स्मार्ट सिटी के तहत यहां की सभी दुकानों के बोर्ड को भगवा रंग में किया जा रहा है। सिर्फ बोर्ड ही नहीं बाजार की सभी दुकानों के आगे शेड को भी भगवा रंग में रंगा जाएगा।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के जरिए राजधानी देहरादून को व्यवस्थित बनाने की कोशिश की जा रही है। इसमें दून का सबसे पुराना और बड़ा पलटन बाजार भी शामिल है, जहां रोज सैकड़ों लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए पहुंचते हैं। वैसे तो अब ये स्मार्ट सिटी की योजना के काम की धीमी गति शहरवासियों के लिए अब किसी नासूर से कम नहीं है। लेकिन अब एक ओर नए विवाद ने जन्म ले लिया है।

दरअसल, ये नया विवाद है पलटन बाजार को भगवा रंग देने का। जिसमें व्यापारियों की दुकानों पर लगने वाले छज्जे और नेम प्लेट को भगवा किया जाएगा। हाल ही में व्यापारियों के साथ नगर निगम की बातचीत के दौरान यह निर्णय लिया गया था कि दुकानों के आगे नेम प्लेट को ऑरेंज कलर दिया जाएगा। जिस पर सफेद रंग से व्यापारी का नाम दर्ज होगा। यही नहीं, हर दुकान के ऊपर छज्जा भी इसी ऑरेंज कलर से रंगा जाएगा।

मेयर सुनील उनियाल और विधायक खजान दास ने पलटन बाजार में निर्माण होने जा रहे छज्जों का निरीक्षण भी किया। साथ ही ये निर्देश भी दिए कि 2 महीने में सुनिश्चित हो की बाजार के सभी छज्जों का निर्माण पूरा हो जाए। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा और विधायक खजान दास ने व्यापारियों से चर्चा कर छज्जों के विषय पर आवश्यक निर्देश स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि छज्जों के अक्षर हिंदी में रहेंगे और दुकान का नाम और आवश्यक जानकारी बोर्ड के मध्य में आएंगे।

Post Top Ad